लुधियाना. स्वतंत्रता दिवस के लेकर पूरे पंजाब में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है. इस बीच पंजाब में एक बार फिर से लुधियाना में धमकियां का सिलसिला जारी है. लुधियाना जिला अदालत परिसर (Ludhiana District Court) समेत राज्य के कई प्रमुख सरकारी स्थलों और इमारतों को बम से उड़ाने का धमकी दी गई है.
यह धमकी भरा संदेश ई-कोर्ट सिस्टम (e-Court System) से जुड़ी आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. ईमेल की बारीकी से जांच हो रही है, इसी के साथ परिसर में बारीकी से चेकिंग की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल सोमवार की सुबह ठीक 8:57 बजे भेजा गया। यह संदेश [email protected] नामक ईमेल आईडी से भेजा गया है. ईमेल में आतंकी संगठनों—खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि दोनों संगठन पंजाब में एक साथ मिलकर ‘हथियारबंद संघर्ष’ (Armed Struggle) शुरू करने जा रहे हैं.
धमकी भरे ईमेल में स्पष्ट रूप से लुधियाना जिला अदालत का नाम शामिल किया गया है, जिसमें दोपहर 2:11 बजे का समय देकर धमाका करने की बात कही गई है.
बम निरोधक दस्ता
बम होने का मेल मिलते ही लुधियाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), डॉग स्क्वायड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत जिला अदालत परिसर पहुंच कर चेकिंग की गई.अदालत में आने-जाने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 15 अगस्त के मद्देनजर पहले से ही पंजाब भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन इस ईमेल के बाद पूरे राज्य में ‘हाई अलर्ट’ (High Alert) घोषित कर दिया गया है.
- AI, पेपर लीक और स्क्रीन टाइम… Gen Z से Gen Beta तक, राजस्थान हाईकोर्ट ने बच्चों के भविष्य पर लिया बड़ा संज्ञान
- ‘मुसलमानों को डराया जा रहा’, MLC खालिद अनवर का बड़ा बयान, बोले- भय के साए से निकलना होगा बाहर
- India Sugar Shortage Story : भारत में चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे, क्या इथेनॉल है वजह, जानिए शक्कर कहां सबसे ज्यादा उत्पादन ?
- चमचमाती ‘VIP गाड़ी’ और नगर निगम की ‘मुफ्त सर्विस’! फायर ब्रिगेड से धुली विधायक जी की कार, वीडियो वायरल
- विरासत में सत्ता मिल सकती है, लेकिन…अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला, चवन्नी और रुपया का जिक्र कर कह दी बड़ी बात


