लुधियाना. लुधियाना में उस समय सनसनी फैल गई जब ई रिक्शा में एक व्यक्ति की लाश मिली. खबर है कि थाना दरेसी के अधीन आते परिंगल ग्राउंड में खड़े एक ई-रिक्शा की ड्राइविंग सीट पर 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ. मृतक की पहचान हो चुकी है. उसका नाम मुन्ना (30) है, जो इलाके की एक स्थानीय फैक्ट्री में ई-रिक्शा चलाने का काम करता था.
जानकारी मिली है कि दोपहर से अचानक लापता हुए युवक की तलाश में परिजन और फैक्ट्री मालिक जुटे हुए थे, लेकिन शाम के वक्त ग्राउंड में खड़ी रिक्शा में उसकी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. परिजनों में इस घटना के बाद दुख की लहर हैं.
फैक्ट्री मालिक नवीन ने बताया कि मुन्ना रोजाना की तरह काम पर था, लेकिन दोपहर करीब 12:00 बजे से अचानक लापता हो गया. परिवार के सदस्य और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. नवीन के अनुसार, दोपहर 12 बजे के बाद उन्होंने मुन्ना के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. शाम के समय जब परिंगल ग्राउंड के आसपास अचानक शोर मचा और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, तब जाकर परिजनों और फैक्ट्री प्रबंधन को सूचना मिली कि ग्राउंड में खड़ी ई-रिक्शा के भीतर मुन्ना बेसुध पड़ा है. मौके पर जाकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी.
नशे का था आदि
घटनास्थल पर एकत्रित आसपास के लोगों ने अंदेशा जताया कि मुन्ना कथित तौर पर नशे का आदी था, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई हो सकती है. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक मेडिकल और वैज्ञानिक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मौत के सही कारणों पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

