लुधियाना। महानगर में फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन और बोगस बिलिंग से सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले नेटवर्क पर आबकारी विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेट टैक्स अधिकारियों ने संचालित 9 बोगस फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप में अलग अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अन्य लोगों के मोबाइल नंबरों और खातों का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेजों पर जीएसटी नंबर लिएए और बाद में फर्जी बिलिंग के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया। अधिकारियों के अनुसार पहले 2 मामले स्टेट टैक्स ऑफिसर अरुण कुमार जैन की शिकायत पर दर्ज किए गए। थाना डाबा पुलिस ने मान कॉलोनी स्थित एमएस पूजा एंटरप्राइजेज और महा सिंह नगर, डाबा रोड स्थित एमएस श्री राधे ट्रेडिंग कंपनी को संदिग्ध पाया गया। तीसरे मामले में बसंत नगर लोहारा स्थित एमएस सीतम एंटरप्राइजेज का नाम सामने आया।
शिमलापुरी पुलिस ने गली नंबर-14 स्थित एमएस गणपति पैकर्स इंडस्ट्रियल के अमित कुमार और सोहनजीत सिंह निवासी खालसा इंटरप्राइजेज, गिल रोड-चिमनी रोड पर पर्चा दर्ज किया है। डिवीजन-6 ढोलेवाल के पास प्रभात नगर स्थित एमएस बैनीपाल इंडस्ट्रीज के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
टिब्बा पुलिस ने आरोपी गारोपी कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक कृष्ण कुमार निवासी गुरमेल पार्क टिब्बा रोड पर पर्चा दर्ज किया। वहीं, थाना दरेसी में अल्फा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रमनदीप सिंह और थाना साहनेवाल में सीके इंडस्ट्री के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। अभी जांच जारी है।
- Transfer Order: नगर पालिका, नगर पंचायत में कार्यरत 23 कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची…
- DMF घोटाले में ED का एक्शन : बीज निगम से हुआ बड़ा खेल, सतपाल-मंदीप समेत 17 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश
- Sanjay Gupta Passes Away: नहीं रहे फिल्ममेकर संजय गुप्ता, घर में गिरने से हुई मौत; ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्में बनाईं
- 23वीं मंजिल से अचानक नीचे आ गिरे बाप-बेटे… गीली रेलिंग की एक गलती और खत्म हो गई दो जिंदगियां
- ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, मानहानि केस में दिल्ली कोर्ट ने 15 दिन में दूसरी बार जारी किया वारंट

