लुधियाना के बसंत विहार, नूरवाला रोड स्थित एक घर में आज भीषण आग लग गई। जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकल गए। घर में ऊनी कपड़ों की फैक्टरी चलाई जा रही थी। माना जा रहा है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घर की पहली मंजिल को भारी नुकसान पहुंचा और ऊन का सामान भी जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर विभाग के एडीएफओ मनिंदर सिंह ने बताया कि आग काफी बड़ी थी और पहली मंजिल पर उसकी लपटें इतनी ऊंची थीं कि काबू पाना मुश्किल हो रहा था। फैक्टरी में ऊनी सामान भरा हुआ था, जिससे आग और फैल गई। फायर ब्रिगेड की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार वाटर कैनन का इस्तेमाल कर आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि घर में फैक्टरी चल रही थी, इसलिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
- Ranchi News: ट्रिपल IT रांची में छात्र की मौत से मचा बवाल, मेडिकल इमरजेंसी व्यवस्था पर गंभीर सवाल,निदेशक के इस्तीफे की मांग
- Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर फिर बंद हुए एंट्री-एग्जिट गेट, कई रास्तों पर भी पाबंदी
- बिजनौर में डीएम-एसपी के सामने मस्जिद से आई तेज आवाज, लाउडस्पीकर उतरवाया; मुअज्जिन गिरफ्तार
- Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश के आसार,सुबह छाया रहेगा कोहरा
- Delhi News Brief: अरविंद केजरीवाल ने हिटलर से पीएम मोदी की तुलना की, दिल्ली को ₹2000 करोड़ का नुकसानः सीजेपी प्रोटेस्ट के कारण कारोबार ठप

