लुधियाना: ट्रांसपोर्ट नगर कट के सामने न्यू शिवाजी नगर स्थित गंदा नाला के पास रविवार सुबह कूड़े के एक अवैध डंप में लगी आग ने पास खड़ी एक मारुति अर्टिगा कार जल कर खाक हो गई। खबर है कि कार में सीएनजी किट लगी होने के कारण आग ने चंद मिनटों में ही भयावह रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि काले धुएं के गुबार दूर तक नजर आ रहे थे। आग का यह तांडव देख कर पूरे इलाके में दहशत फैल है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने तुरत दमकल विभाग को इसको सूचना दी, जिसके बाद दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी मिली है कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, गंदा नाला के पास लगे कूड़े के बड़े ढेर (डंप) में हमेशा की तरह रविवार सुबह किसी अज्ञात शरारती तत्व द्वारा आग लगा दी गई थी। कूड़ा होने के कारण आग धीरे-धीरे सुलगती हुई पास ही खड़ी एक सीएनजी मारुति अर्टिगा कार तक पहुंच गई। चूंकि कार गैस पर आधारित थी, इसलिए जैसे ही आग की लपटों ने गाड़ी को छुआ, कार के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ और आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 45 मिनट तक पानी की तेज बौछारें मारकर आग से लोहा लिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह शांत किया। हालांकि, तब तक अर्टिगा कार का इंजन, बॉडी और अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जलकर मलबे और राख के ढेर में बदल चुका था।
- दिवाली के प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों को नहीं,त्वचा को भी होता है नुकसान, इन 3-4 दिनों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
- बल्लभगढ़ देश में दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा? AQI 397 के पीछे जाम और कूड़ा
- दिल्ली SIR में छूटा नाम तो न हों परेशान, 47.56 लाख वोटर्स को मिला दोबारा जुड़ने का मौका
- Vi का धमाकेदार रिचार्ज प्लान: सिर्फ 35 रुपये में देखें 9 भारतीय भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीज
- पाकिस्तान के कराची में फ्रॉड और पोंजी स्कीम के कॉल सेंटर्स पर NCCIA की छापेमारी, गिरफ्तार 273 लोगों में 42 नाबालिग

