लुधियाना. लुधियाना के हलवारा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ करने से पहले ही रोक दी गई. खबर है कि फ्लाइट जैसे ही रनवे की तरफ बढ़ रही थी कि तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी.तेज आवाज सुनते ही पायलट ने प्लेन को टेकऑफ कराने की बजाय फ्लाइट की जांच करवाना सही समझा. पायलट ने दोबारा एप्रन पर ले जाकर खड़ा कर दिया. इससे यह भी समझ आता है कि पायलट की सूझबूझ से आने वाला खतरा समय से पहले ही टल गया. हालात को देखते हुए फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
पायलट ने यह बहुत सूझबूझ के साथ काम किया और उड़ान नहीं भरी. तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारकर बसों के जरिए सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया. इस घटना के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद विमान की जांच की गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को करीब 4 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया.
इस पूरे मामले में एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी और विमान में आई तेज आवाज के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. विमान में क्या ख़राबी थी इसकी जानकारी भी अभी तक सामने नहीं आई है.
- Elon Musk पर बनी डॉक्यूमेंट्री, पूर्व पत्नी-करीबियों ने लगाए गंभीर आरोप: सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं…
- अपराधियों की खैर नहीं : चाकू-छुरी लेकर निकले तो पुलिस लगाएगी क्लास, हथियार बेचने वालों से लेकर धार लगाने वालों तक पुलिस की नजर
- सनसनीखेज वारदात: घर में काम कर रही 55 वर्षीय महिला की लाठी से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; 2 AK-47, 3 मैगजीन और 50 कारतूस बरामद
- CJP प्रोटेस्ट में मेट्रो क्यों रोकी? 17 स्टेशन बंद करने पर SC का नोटिस, सरकार से जवाब तलब



