लुधियाना . पंजाब के जेल में लगातार आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने का सिलसिला जारी है. कभी मोबाइल फोन की जपती होने की बात सामने आती है तो कभी नशों की सामग्री भी हवालातियों के पास से मिली है. इन सभी के बीच एक बार फिर जेल की सुरक्षा कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ रही है. खबर है कि लुधियाना जेल से चेकिंग के दौरान हवालातियों से नशीले पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.
इसके बारे में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र पाल ने बताया कि हवालाती सुनील से 13 ग्राम सफेद रंग का व रोहित से 27.8 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया. दोनों आरोपीयो पर एनडीपीएस, प्रिजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज कर लिया है.
हवालातियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर भी पूछताछ तक की जाएगी. आपको बता दें कि इसके पहले भी कई बार हवालातियों के पास से कई बार मोबाइल फोन और नशे की दवाइयां पकड़ाई है.
- अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ देने पर हाईकोर्ट सख्तः सरकार को जवाब का अंतिम अवसर, पालन न होने पर अधिकारियों को हाजिर होने की चेतावनी
- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंजः बोलीं- लोगों को अब नुकसान का एहसास हो रहा, जानें बीजेपी से गठबंधन पर क्या कहा
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार, हल्दी, अदरक और लाल मिर्च की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत
- सवर्ण हिंदुओं के साथ अखिलेश की 2027 में वापसी! लखनऊ में अखिलेश के समर्थन में नया पोस्टर
- मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, 50 रुपए में मिलेगा 1,250 रुपए का बीमा कवर

