लुधियाना : लुधियाना के वकीलों ने एक बार फिर से एक दिन नो वर्क डे घोषित किया है. जिला बार एसोसिएशन लुधियाना की कार्यकारिणी की बैठक में पंजाब, हरियाणा एवं यूटी चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों की संयुक्त एक्शन कमेटी तथा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए राज्य स्तरीय आह्वान पर विचार किया गया.
इस दौरान ही 7 सितंबर 2026 को ‘नो वर्क डे’ मनाने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया. यह फैसला आह्वान जिला बार एसोसिएशन मानसा के सदस्य एडवोकेट अमनिंदर सिंह मान के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत FIR नंबर 19 दर्ज किए जाने के विरोध में किया गया है.
जिला बार एसोसिएशन लुधियाना ने उक्त मामले में गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एडवोकेट अमनिंदर सिंह मान तथा जिला बार एसोसिएशन मानसा के साथ एकजुटता प्रकट की है. बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से इस निर्णय में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है. इस संबंध में माननीय अदालतों से भी अनुरोध किया गया है कि 7 सितंबर को अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सदस्यों को उचित सहयोग प्रदान किया जाए.
- अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ देने पर हाईकोर्ट सख्तः सरकार को जवाब का अंतिम अवसर, पालन न होने पर अधिकारियों को हाजिर होने की चेतावनी
- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंजः बोलीं- लोगों को अब नुकसान का एहसास हो रहा, जानें बीजेपी से गठबंधन पर क्या कहा
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार, हल्दी, अदरक और लाल मिर्च की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत
- सवर्ण हिंदुओं के साथ अखिलेश की 2027 में वापसी! लखनऊ में अखिलेश के समर्थन में नया पोस्टर
- मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, 50 रुपए में मिलेगा 1,250 रुपए का बीमा कवर

