लुधियाना : लुधियाना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने खुद को खत्म करने के लिए घातक कदम उठा लिया। यह घटना थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड की है, जहां कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति ने कर्ज से परेशान हो कर खुद को आग लगाने की कोशिश की।
इस बारे जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति संजीव मोनू (43) ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे उधार लिए हुए हैं जिसके चलते वह लोग उसे पैसे वापस करने के लिए तंग परेशान कर रहे थे। वह पैसे वापस नहीं कर पा रहा था, और लोग बार बार परेशान कर रहे थे, जिससे परेशान होकर आज उसने खुद को आग लगा ली।
उसको हालत को देखते हुए उसे गंभीर स्थिति में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा संजीव को 70% तक जलने के कारण उसे राजेंद्र हॉस्पिटल पटियाला में रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है। मामले की छानबीन चल रही है तथा उचित कार्रवाई की जाएगी।
- राशन कार्डधारियों को सितंबर-अक्टूबर का एक साथ मिलेगा चावल, जानें कब तक कर सकेंगे उठाव
- हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई, याचिकाकर्ताओं ने वापस लिया केस, जानिए क्या है मामला
- सागर की जहरीली शराब त्रासदी के बाद महिलाओं का गुस्सा फूटा! शिवपुरी में शराब दुकान पर बोला धावा, बोतलें बाहर फेंककर लगाई आग
- अपराधियों को सजा में देरी नहीं! मुख्य सचिव ने अफसरों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
- भ्रष्टाचार के हदें पार: ताश के पत्तों की तरह ढहा पुल, टला बड़ा हादसा



