लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित माधोपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। हालांकि, स्थानीय लोगों की बहादुरी और जवाबी हमले के कारण बदमाश लूट की वारदात को पूरी तरह अंजाम देने में नाकाम रहे और अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अंजार आलम अपनी दुकान ‘साहिल टेलीकॉम’ पर अकेले थे, तभी बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब अंजार आलम ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट आई है।
गोली चलने की आवाज सुनकर पास के किराना स्टोर मालिक निक्कू तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने निक्कू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान हो गए। वारदात के दौरान शोर मचने पर आसपास के लोग भारी संख्या में वहां जमा हो गए। निहत्थे लोगों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों पर जवाबी हमला बोल दिया।
इस झड़प के दौरान बदमाश अपनी बाइक से गिर गए। एक आरोपी पैदल ही गलियों की ओर भाग निकला, जबकि दूसरा आरोपी बाइक उठाकर पिस्तौल दिखाते हुए भागने की कोशिश करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बदमाशों की बाइक को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- जालंधर: 5 महीने से लापता व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, आरोपी के घर में 6 फीट गहरे गड्ढे से मिला शव
- बेटी के हाथ पीले करने के पहले आई मौतः शादी कार्ड बांटने जा रहे पिता समेत 2 की मौत, तेर रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक भी जख्मी
- केदारनाथ में बर्फबारी, यात्रा की तैयारियां हुई बाधित, 7 जिलों में अलर्ट जारी
- विधायक का ‘शेर डांस’:धार्मिक कार्यक्रम में MLA ने बांधा समां, पूर्व जिला अध्यक्ष भी जमकर थिरके, Video Viral
- चुनावी माहौल में केसिंगा स्टेशन पर 40 लाख कैश बरामद, युवक की कहानी पर उठे सवाल
