लुधियाना. लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है, लंबे समय से अधूरे पड़े नूरवाला रोड पर सीवरेज कार्य से लोग बेहद परेशान हैं. कई बार शिकायत करने के बाद भी इसपर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है यही कारण है कि नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा. समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोगों ने शिवपुरी चौक के पास मेन रोड और नेशनल हाईवे पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी निकासी की समस्या दूर करने के लिए सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू तो किया गया, लेकिन सड़क की खुदाई के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया. इससे सड़क पर आना जाना बेहद मुश्किल हो गया है, खासकर बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यही कारण है कि अब मांग पूरी करने के लिए धरने का सहारा लेना पड़ा.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टूटी सड़क और अधूरे निर्माण कार्य के कारण वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं. दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, जबकि ऑटो चालकों और अन्य छोटे व्यापारियों की आमदनी पर भी इसका सीधा असर पड़ा है. लोगों ने यह भी आरोप गया है कि कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया. उनका कहना है कि जब तक सीवरेज का काम पूरा कर सड़क को पहले की तरह नहीं बनाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

आपको बता दें कि प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए. इनमें शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, भाजपा पार्षद विपन विनायक, पल्लवी विनायक, कांग्रेस पार्षद सुखदेव पाहवा और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने लोगों के साथ धरने में हिस्सा लिया.
- आजम की रिहाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बाहर आते ही अधिकारियों पर बरसे खान, बेटे की रिहाई पर आतिशबाजी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से लेकर अमित शाह करेंगे शिरकत
- सिंहस्थ 2028: चौड़ीकरण की जद में आया प्राचीन उत्तरामुखी हनुमान मंदिर, निर्माणाधीन समेत कई मंदिरों पर संकट
- चलती ट्रेन में फिसला पैर, प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच जा रही थी छात्रा, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
- ‘अंग्रेजों से मिले होने का इतिहास RSS का’, अशोक गहलोत के बयान से सियासी हलचल

