लुधियाना. लुधियाना की सड़कों में तड़के चार बजे अचानक पुलिस कर्मी नजर आए. एक एक इलाके में अचानक गश्त कर रहे पुलिस वालों को देखकर लोग चकित हो गए. यह पुलिस कर्मी अपराधों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार 3.0 के तहत कार्रवाई कर रहे थे।
बड़ी बात है कि इस कार्रवाई के दौरान 199 लोगों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, नशीली गोलियां और हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं 44 FIR दर्ज की गई है।डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि आज सुबह 4 बजे ऑपरेशन प्रहार के तहत 400 पुलिस मुलिजम और सीनियर पुलिस अधकारियों ने संदिग्ध इलाकों में कार्रवाई की गई।
इस दौरान 199 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है और यह अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया था। ऐस अभियान के दौरान कई नशीले पदार्थों के जप्ती की गई. इस दौरान लगभग 141 ग्राम हेरोइन, 3 वेपन, 10 ग्राम आइस और 217 नशीली गोलियां बरामद की गई है। अभी ऑपरेशन प्रहार जारी है। ऐसे में कार्रवाई के दौरान अन्य नशीला सामान बरामद किया जा सकता है।
- दिल्ली में फ्लाईओवरों के नीचे बनेंगे 500 पुलिस बूथ, 6 फ्लाईओवरों का होगा कायाकल्प
- एक भगाने में लगा, दूसरा स्वागत को तैयार! स्वामी प्रसाद को अखिलेश की ना, कांग्रेस इंडी गठबंधन में शामिल करने को आतुर
- तीसरी कक्षा का छात्र बना हैवान : 6 साल की बच्ची को बेंच पर पटका, ईंट से सिर पर किए 12 वार
- ‘शीतल पैराडाइज’ में अवैध निर्माणः 146 की जगह बना दिए 222 फ्लैट, पार्किंग की जगह तान दी दुकानें और कम्युनिटी हॉल, EOW में शिकायत
- गुजरात के केवड़िया में भारत पर्व पर चमकी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति

