लुधियाना. लुधियाना के माता रानी चौक स्थित डाकखाने के सामने बुधवार अफरा-तफरी मच गई. खबर मिली है कि श्रीकृष्णा ट्रेडर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. आग देखते ही देखते विकराल रूप ले ली और मिनटो में कार आग का गोला बन गई.
इस बारे में दुकान के मालिक अरुण बांसल ने बताया कि कार रोजाना की तरह दुकान के बाहर खड़ी थी. सुबह अचानक उसमें आग लगने की सूचना मिली. आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. यह स्पष्ट नहीं है कि आग किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी या फिर किसी शरारती तत्व ने वारदात को अंजाम दिया. लेकिन जब तक कार में आग की जानकारी मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी आग पूरी कार को अपने चपेट में ले ली थी.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी के बाद गाड़ी जल कर खत्म हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.
- आजम की रिहाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बाहर आते ही अधिकारियों पर बरसे खान, बेटे की रिहाई पर आतिशबाजी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से लेकर अमित शाह करेंगे शिरकत
- सिंहस्थ 2028: चौड़ीकरण की जद में आया प्राचीन उत्तरामुखी हनुमान मंदिर, निर्माणाधीन समेत कई मंदिरों पर संकट
- चलती ट्रेन में फिसला पैर, प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच जा रही थी छात्रा, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
- ‘अंग्रेजों से मिले होने का इतिहास RSS का’, अशोक गहलोत के बयान से सियासी हलचल

