लुधियाना : लुधियाना रेलवे स्टेशन के चप्पे विकी जांच हुई इस दौरान हर ऐसी वस्तु को भी परखा गया जो संदेह के दायरे में आती है. खास बात यह है कि इस सर्चिंग में ऐसी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली जिसका उपयोग किसी गैर कानूनी काम और असुरक्षा फैलाने के लिए किया जा रहा हो. सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) द्वारा
एक विशेष ‘पैसेंजर अवेयरनेस एंड सर्च ऑपरेशन’ (PASO) चलाया गया, जिसके अंतर्गत यह सघन जांच की गई.
आपको बता दें कि डीएसपी जीआरपी लुधियाना की देखरेख में जीआरपी स्टाफ और एएसटी (AST) टीम ने संयुक्त रूप से यह सर्च अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया.अभियान के दौरान सुरक्षा टीमों ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस, वेटिंग हॉल्स और पार्किंग एरिया समेत तमाम संवेदनशील स्थानों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया.
इस दौरान स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान/बैग्स की बारीकी से मेटल डिटेक्टर व अन्य उपकरणों से तलाशी ली गई. जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए इस विस्तृत चेकिंग अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई.

सुरक्षा को लेकर जागरूक
इस सर्च ऑपरेशन के साथ-साथ पुलिस टीमों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, खान-पान के वेंडरों और ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया. जीआरपी अधिकारियों ने उन्हें ब्रीफ करते हुए अपील की कि यदि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई भी संदिग्ध वस्तु, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी तुरंत सूचना जीआरपी या आरपीएफ (RPF) को दें.
- SIM Card Rules 2026: अपने नाम की SIM किसी को देना पड़ेगा भारी, 3 साल जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना
- एक्शन मोड में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह, विपणन अधिकारी को किया सस्पेंड; जानें पूरा मामला
- बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना, कल से शुरू होगा ‘अभियान बसेरा’
- CG News : गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 58 लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
- असम में पूर्व CM भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव, कार के टूटे शीशे, देखें Video…



