लुधियाना. लुधियाना से विचलित करने वाली खबर समाने आई है. पता चला है कि दीपक अस्पताल सराभा नगर के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार 23 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी. इस हादसे में 15 दिन बाद जम्मू के एम्ज अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई. दुखद बात यह है कि अस्पताल ने युवक का शव उनके परिजनों को देने से मना कर दिया है.
बताया जा रहा है कि मृतक इकलौता जवान बेटा था. माता-पिता की आर्थिक और मानसिक हालत बदतर बताई जा रही है, वह इस दुख को नहीं झेल पा रहे हैं. खबर है कि एम्ज अस्पताल ने पिता को शव देने से इंकार कर दिया. अस्पताल के प्रबंधकों का कहना है कि लुधियाना पुलिस के आने के बाद शव दिया जायेगा. मृतक की पहचान 23 वर्षीय राहुल कुमार मूल रूप निवासी रामकोट कठुआ जम्मू कश्मीर के रुप में हुई है. पिता करतार चंद ने बताया कि उसका बेटा लुधियाना के एक होटल में वेटर का काम करता था जबकि वह खुद दिहाड़ीदार है. बेटे की आमदनी से ही उनका घर चलता था.
22 अगस्त की रात को करीब साढ़े 11 बजे उसका बेटा काम खत्म कर होटल से कमरे की तरफ जा रहा था। जब उसका बेटा दीपक अस्पताल सराभा नगर के निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ऑटो ने राहुल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण राहगीरों ने बेटे को निजी अस्पताल पहुंचाया। आर्थिक हालत ठीक न होने पर उसके बेटे को लुधियाना से जम्मू के एम्ज अस्पताल में रैफर कर दिया गया। जहां जख्मों का ताव न सहते हुए शनिवार तड़के करीब साढ़े 5 बजे बेटे ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल का बिल 5 लाख से अधिक का है जबिक उनके पास बिल अदा करने के पैसे भी नही है। जिस कारण उन्हें अस्पताल की ओर से शव नही मिला है। वही अस्पताल के प्रबंधकों का कहना है कि लुधियाना पुलिस के आने के बाद शव पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंपा जायेगा। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने पिता करतार चंद के बयान पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ विभिन्न अपारधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ए एस आई सुखदीप सिंह जम्मू की ओर रवाना हो चुके है परंतु उनसे संपर्क नही हो पाया है।
- अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ देने पर हाईकोर्ट सख्तः सरकार को जवाब का अंतिम अवसर, पालन न होने पर अधिकारियों को हाजिर होने की चेतावनी
- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंजः बोलीं- लोगों को अब नुकसान का एहसास हो रहा, जानें बीजेपी से गठबंधन पर क्या कहा
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार, हल्दी, अदरक और लाल मिर्च की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत
- सवर्ण हिंदुओं के साथ अखिलेश की 2027 में वापसी! लखनऊ में अखिलेश के समर्थन में नया पोस्टर
- मधुमक्खी पालकों को बड़ी राहत, 50 रुपए में मिलेगा 1,250 रुपए का बीमा कवर

