लुधियाना . लुधियाना में आर.टी.ओ. ने ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के निपटारे में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. अच्छी बात यह है कि 1 जनवरी से 15 जुलाई तक विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस (डी.एल.) से संबंधित 38,361 सेवाओं को मंजूरी दी है.वहीं लर्निंग लाइसेंस (एल.एल.) से संबंधित 36,381 सेवाओं का भी सफलतापूर्वक अनुमोदन किया गया है.
इस प्रकार महज साढ़े छह महीने में विभाग ने कुल 74,742 लाइसेंस सेवाओं का निस्तारण कर रिकॉर्ड बनाया है. यह एक बड़ा आंकड़ा है जो लोगों को लाइसेंस से जुड़ी समस्या से राहत देने का उदाहरण साबित हुआ है.
आर.टी.ओ. मनकवल सिंह चहल ने मीडिया को बताया कि विभाग का उद्देश्य लोगों को पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है. सभी आवेदनों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े. उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था और अधिकारियों की सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते अब लाइसेंस और आर.सी. की अप्रूवल से जुड़ी कोई फाइल लंबित नहीं है.
उन्होंने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से आर.टी.ओ. कार्यालय की ओर से 17-18 जुलाई को के.वी.एम. स्कूल सिविल लाइंस तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बी.आर.एस. नगर में विशेष रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
- बिहार में एकाउंटर में विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा – साधारण लोग को अपराधी घोषित करके मारी जा रही गोली
- दिवाली स्पेशल सूरन की सब्जी रेसिपी-स्वाद के साथ परंपरा का भी मिलेगा संगम, जानें बनाने का आसान तरीका
- मिडटर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप का पहला बड़ा एक्शनः सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर बनें व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ
- दिवाली के प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों को नहीं,त्वचा को भी होता है नुकसान, इन 3-4 दिनों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
- बल्लभगढ़ देश में दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा? AQI 397 के पीछे जाम और कूड़ा

