लुधियाना. सफाई कर्मियों द्वारा 6 दिन से चली आ रही हडताल को लेकर अहम खबर सामने आई है. शनिवार को देर शाम खत्म करने का फैसला किया गया है. इसके बाद शहर के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. खबर है कि हड़ताल खत्म होने के बाद महानगर में कुडे की लिफटिंग शुरू हो गई है.
खबर है कि शनिवार को लोकल बाडीज मंत्री खुद लुधियाना पहुंचे और विधायकों के अलावा डीसी, नगर निगम व पुलिस कमिश्नर की हाजिरी में सुबह से ही यूनियन के साथ मीटिंगों का दौर शुरू किया गया. इसके बाद ही सफाई कर्मियों द्वारा हडताल खत्म करने की सहमति बनी और उसके तुरंत बाद नगर निगम द्वारा महानगर में कुडे की लिफटिंग का काम शुरू करवा दिया गया, जिसकी पुष्टि लोकल बाडीज मंत्री व यूनियन के सदस्यों द्वारा की गई है.
आपको बता दें कि सफाई कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर नगर निगम जोन ए आफिस के बाहर 6 दिन से लगातार धरना दिया जा रहा है और एक दिन लुधियाना भी बंद करवाया गया. इसके अलावा सफाई कर्मियों द्वारा हडताल करके कुडे की लिफटिंग भी नही की गई, जिसके कारण शहर में हर तरफ कुडे के ढेर लग गए हैं और कई जगह मेन सडकों का रास्ता भी बंद हो गया है. इस स्थिति के कारण आमजन को बहस कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था.
- बिहार के दो चेहरों को मिली नितिन नवीन की टीम में जगह, जानें कौन कौन से नेता हुए शामिल
- समाधान शिविर में डीसी अपराजिता का सख्त रुख, अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
- सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने ‘वंदे मातरम विवाद’ पर कहा- सभी को सम्मान करना चाहिए
- साइकिल से अकेली महिलाओं का करता था पीछा, एक से दुष्कर्म के बाद हत्या तो दूसरी पर किया हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- BREAKING : नितिन की ‘नवीन’ टीम घोषित, उत्तराखंड से 4 नेता शामिल, पूर्व CM तीरथ सिंह रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


