लुधियाना: लुधियाना में फिर से एक बार बेअदबी का मामला समाने आया है. थाना हैबोवाल क्षेत्र के हरगोविंद नगर, चंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में एक व्यक्ति ने भगवान की मूर्ति से छेड़छाड़ की है. आरोप है कि शराब के नशे में मंदिर पहुंचे एक व्यक्ति ने भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के साथ गलत व्यवहार किया साथ ही मंदिर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की.
मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि बीती रात एक व्यक्ति नशे की हालत में मंदिर में दाखिल हुआ. इसके बाद उसने भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की और बेअदबी करते हुए भगवान का डमरू तथा मूर्ति को तोड़ने की कोशिश कर रहा था. घटना के दौरान मंदिर में कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी लोगों को चकमा देकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर कमेटी ने थाने में इसकी सूचना दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और उसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के बाद इलाके में रोष का माहौल है. इस बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
