लुधियाना के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसे लेकर लुधियाना की सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. जानकारी के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था कि 5 अक्टूबर को स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा. इसके बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और ईमेल की जांच की गई.
धमकी देने वाला ईमेल एक मोबाइल नंबर से जुड़ा है, जो बिहार का बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन खबरों के अनुसार, इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है.
स्कूल बंद किया गया यह ईमेल स्कूल के प्रिंसिपल को एक दिन पहले प्राप्त हुआ, जिसके चलते आज स्कूल में छुट्टी कर दी गई. स्कूल नहीं खोला गया. जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछा गया कि स्कूल क्यों बंद है, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल गई, और धमकी भरे ईमेल का स्क्रीनशॉट भी सामने आया. ईमेल में देखा जा सकता है कि यह प्रिंसिपल किरनजीत कौर के नाम से भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि 5 अक्टूबर को आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बम लगाया जाएगा.

इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को तुरंत सूचित किया. हालांकि, यह बताया जा रहा है कि एक 15 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन जब स्कूल का सुबह निरीक्षण किया गया, तो स्कूल बंद था, जबकि उस दिन कोई छुट्टी नहीं थी.
पुलिस कुछ भी कहने से कर रही है इनकार जब मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और उनसे बम धमकी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अनुसार पहुंचे हैं और उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि स्कूल में पहले से ही छुट्टियां चल रही थीं. पुलिस इस मामले पर टिप्पणी करने से बच रही है.
- Today’s Top News: ED की जांच में बड़ा खुलासा; राजीव भवन में पहुंचाए गए 880 करोड़, सहायक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में संशोधन, डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, कल से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, हॉकी लीग 2026 की सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बस्तर दशहरा : जोगी बिठाई की हुई रस्म, 9 दिन निर्जल तपस्या करेंगे दौलत नाग, अगले साल परंपरा में शामिल नहीं होने के दिए संकेत, जानिए वजह…
- PK का शिक्षकों से संवाद, चुनाव से पहले सातवें वेतनमान और शिक्षा सुधार का किया वादा
- ज्वेलर्स से ₹1.88 करोड़ की ठगी: सोना, चांदी और हीरे के जेवर लेकर महिलाएं हुईं फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- महागठबंधन में घमासान, कोसी स्नातक सीट पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, क्या बिखर रही है दलों की एकजुटता?
