लुधियाना। पंजाब न मान सरकार लगातार शिक्षा में स्तर को ऊंचा करने के लिए प्रयास कर रही है. इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लुधियाना के किदवई नगर और मिलर गंज में दो नए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ कि शुरुआत की इससे अब छात्र को और भी बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेगा. खास बात यह है कि अब जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस की संख्या बढ़कर 16 हो गई है.
आपको बता दें कि आधुनिक कक्षाओं, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, ऑडिटोरियम तथा अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित ये नए परिसर सरकारी शिक्षा को मजबूत करने और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों का हिस्सा हैं.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में लगातार किए गए निवेश ने सरकारी स्कूलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. बेहतर आधारभूत ढांचे, विदेशों में शिक्षकों के प्रशिक्षण तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के कारण अभिभावकों का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में 27वें स्थान से छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया है, जो प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर स्वस्थ, शिक्षित और नशा-मुक्त पंजाब के निर्माण के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराता है.
- भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति मैक्रों ने की घोषणा
- JPSC Exam 2026: जेपीएससी की 3 बड़ी परीक्षाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, विज्ञापन रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित
- सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में…राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- ‘मुझे लगातार मैसेज मिल रहे हैं’
- Follow Your Heart: एयरटेल-पेप्सिको की नौकरी से UN के मंच तक, जानिए बिहार के आनंद प्रियदेव के संघर्ष की कहानी
- शीतला माता मंदिर में पहले दिन 3 लाख तक पहुंचे भक्त, 24 घंटे होंगे दर्शन

