लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के 1100 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले अत्याधुनिक फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी. इस मौके पर सीएम ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से युवाओं के लिए रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस परियोजना से लगभग 500 युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से भी बड़ी संख्या में लोगों को काम मिलने की संभावना है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उद्योगपति पंजाब छोड़कर दूसरे राज्यों का जाते थे, क्योंकि उन्हें कई तरह की दिक्कतों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता थे लेकिन उन्हें यही मौके मिल रहे हैं. उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले उद्योगों का पलायन चिंता का विषय बन गया था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए पहले जापान की एक कंपनी और वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के बीच लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता हुआ था, लेकिन पंजाब में बेहतर औद्योगिक माहौल और सुविधाओं को देखते हुए निवेश बढ़ाकर 1100 करोड़ रुपये कर दिया गया.
देश में अनूठा होता यह प्लांट
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर दावा किया कि यह अत्याधुनिक फोर्जिंग प्लांट देश में अपनी तरह का अनूठा संयंत्र होगा. यहां तैयार होने वाले उत्पाद केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भेजे जाएंगे. इससे पंजाब का औद्योगिक और निर्यात क्षेत्र मजबूत होगा.उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि यदि कोई अधिकारी उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करता है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें. सरकार उद्योगों को आसान और पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए पहल कर रही है. उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति उद्योगपतियों के सुझावों के आधार पर तैयार की गई है और सभी स्वीकृतियों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है.
सरकार ने प्रक्रिया को किया सरल
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन, वन विभाग और प्रदूषण संबंधी मंजूरियों में कई महीने लग जाते थे.इससे निवेशक परेशान होकर परियोजनाएं छोड़ देते थे. अब सरकार ने प्रक्रिया को सरल बनाते हुए लगभग 45 दिनों में सभी आवश्यक मंजूरियां देने की व्यवस्था की है, जिससे डेढ़ महीने के भीतर परियोजनाओं पर काम शुरू हो सकता है.
उन्होंने कहा कि हाल ही में टाटा स्टील ने भी पंजाब में बड़ा निवेश किया है और अब वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड की यह परियोजना राज्य को नई औद्योगिक गति देगी. मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से अपील की कि वे पंजाब के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दें.
- MNS ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भरी हुंकार, राज ठाकरे सोमवार से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान
- बाबरी, काशी और मथुरा: वोट बैंक की गंदी राजनीति पर मौलाना यासूब अब्बास का फूटा गुस्सा, जानें मामला
- ‘आएं और लड़ें चुनाव, जमानत भी नहीं बचेगी’ : BJP विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अखिलेश को खुली चुनौती
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आधुनिक रथ अचानक हुआ खराब, फिर भी ‘सनातन हिन्दू एकता यात्रा’ में नहीं आई रुकावट, दूसरे रथ से हुए रवाना
- क्या 67 लाख वोट काटकर चुनाव जीता, महंगाई-बेरोजगारी पर भी पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, जानें क्या क्या लगाए आरोप

