लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक अनोखा तमाशा देखने को मिल रहा है। 1 करोड़ रुपये का बंपर लॉटरी इनाम जीतने वाला शख्स अभी तक गायब है, और उसकी तलाश में लॉटरी दुकानदार ढोल बजवाकर पूरे इलाके में घोषणा करवा रहा है।
लॉटरी नंबर 7565 वाला विजेता अब तक सामने नहीं आया। दुकानदार ने बताया कि यह टिकट मात्र 2000 रुपये में बेची गई थी। खरीदार ने अपना नाम और नंबर गुप्त रखवाया था, इसलिए उसकी पहचान छिपी हुई है।
ढोल की थाप के साथ लाउडस्पीकर से ऐलान हो रहा है
“जिस किसी का भी लॉटरी नंबर 7565 है, वह 1 करोड़ रुपये का बंपर इनाम जीत चुका है। जल्दी आएं और अपनी रकम क्लेम करें” दुकान मालिक ने बताया, “हम हर संभव कोसिस कर रहे हैं कि विजेता तक यह खुशखबरी पहुंच जाए। अगर एक महीने के अंदर क्लेम नहीं किया गया, तो यह लॉटरी रद्द हो जाएगी और 1 करोड़ रुपये का इनाम हमेशा के लिए चला जाएगा।
लोगों में इस अनोखी तलाश को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। कोई कह रहा है कि विजेता शायद शहर से बाहर चला गया होगा, तो कोई मजाक में बोल रहा है कि “शायद टिकट कहीं फट गई या धुल गई।

फिलहाल ढोल की गूंज और लाउडस्पीकर की आवाज लुधियाना की गलियों में गूंज रही है। अब देखना यह है कि 1 करोड़ का यह ‘गुमशुदा करोड़पति’ कब सामने आता है।
- जामताड़ा का 8वीं पास बना ‘साइबर किंगपिन’, सिंडिकेट बनाकर 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों फैलाया नेटवर्क
- पंजाब में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
- Lawrence Bishnoi Gang: श्रीगंगानगर में मुठभेड़, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला शूटर ढेर; पैर में लगी गोली
- साहब की ‘पावर’, सरकारी ‘करंट’! छुट्टी के दिन ऑफिस बना ‘चार्जिंग स्टेशन’, सिस्टम को किया जा रहा डिस्चार्ज ?
- गांव-गांव बेची बर्फ और मां ने ईंट उठाकर की मजदूरी, अब MP के शहीद खान का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन

