लुधियाना. पंजाब के लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला बच्चे की खरीदी बिक्री करते हुए पकड़ी गई है। महिला एक नवजात को लेकर आई थी जिसे खरीदने वाली महिला लुधियाना की थी। वह बच्चा खरीदने मोगा आई थी अब सवाल यह है कि बच्चे बेचने वाली महिला उसके संपर्क में कैसे आई और दोनों की डीलिंग किस तरह हुई यह सभी बातों की पुलिस जांच कर रही है।
आपको बता दें कि लुधियाना के सीएमसी चौक के पास लोगों ने नवजात बच्च बेचने के लिए लाई महिला को पकड़ लिया। जब उससे शुरुआती पूछताछ की गई तो उसने पहले अपना अपराध नहीं स्वीकारा, लेकिन पुलिस के सामने उसने सारी बातों को स्वीकार कर लिया और सच सामने आया. महिला मनदीप बच्चों को खरीदने के लिए बेचने वाली रुचि नाम की महिला को 2 लाख देने की बात की थी. डेढ़ लाख रुपये बच्चे की मां को दिया जाना था और 60 हजार बच्चा बेचने वाली महिला खुद रखने वाली थी.

मनदीप कौर इसके लिए तैयार हो गई थी लेकिन लोगों ने इस अपराध को होने से रोक लिया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस ने इस मामले में बीएमएस डॉक्टर समेत 8 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और अन्य पांच लोगों से गहन पूछताछ जारी किए.
- पंजाब में फिर बदलेगा मौसम: 26 मार्च से बारिश, तेज हवाएं और आंधी का अलर्ट
- अजय राय ने संजय निषाद पर साधा निशाना, मंच पर रोने को बताया नाटक, कहा- अगर सुरक्षा नहीं तो मंत्री दें इस्तीफा
- सासाराम में लाठी-डंडों से युवक को उतारा मौत के घाट, एक अन्य गंभीर, महिला समेत चार गिरफ्तार
- होशियारपुर में कपड़ा व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भागते वक्त बदमाश की पिस्टल गिरी, CCTV में कैद वारदात
- सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 17 हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को जारी किया नोटिस, जाने पूरी बात

