लुधियाना। पंजाब में लगातार नशे के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं . पुलिस की मुहिम एक और चल रही है लेकिन इसके बाद भी नशे का कहर बढ़ता ही जा रहा है. पंजाब में नशे को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच लुधियाना से एक बार फिर विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है. शहर के कुंदनपुरी इलाके में एक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में कूड़े के ढेर के पास बेसुध पड़ा दिखाई दिया.
इस घटना का के बाद वहां के लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है. अब सवाल यह है कि यह युवक आखिर किस हद तक नशा किया हैं जो खुद को संभाल नहीं पा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा. आए दिन अलग-अलग इलाकों से ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जो नशे की समस्या की गंभीरता पर बड़े सवाल खड़े कर रही है. वायरल तस्वीर में युवक की हालत देखकर लोग चिंता जता रहे हैं और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक की हालत किस कारण हुई. फिलहाल, वायरल तस्वीर के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
लगातार चल रहा अभियान
पंजाब में लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी छुपेतौर पर तस्करी के जरिए नशा का व्यापार चल रहा है. हाल पुलिस ऐसे तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमार कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है, लेकिन इसके बाद भी तस्करों के हौसले बुलंद हैं और वह नशे की तस्करी कर रहे हैं.
- आजम की रिहाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बाहर आते ही अधिकारियों पर बरसे खान, बेटे की रिहाई पर आतिशबाजी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: 1 से 3 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से लेकर अमित शाह करेंगे शिरकत
- सिंहस्थ 2028: चौड़ीकरण की जद में आया प्राचीन उत्तरामुखी हनुमान मंदिर, निर्माणाधीन समेत कई मंदिरों पर संकट
- चलती ट्रेन में फिसला पैर, प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच जा रही थी छात्रा, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान
- ‘अंग्रेजों से मिले होने का इतिहास RSS का’, अशोक गहलोत के बयान से सियासी हलचल

