फतेहगढ़ साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की महिलाओं के लिए नेक पहल सोची है।इसके अंतर्गत घोषणा कि ‘मांवां धीयां सत्कार योजना’ की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य की हर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 जुलाई को सीधे तीन महीने की सत्कार राशि जमा की जाएगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की माताओं और बहनों को 4500 रुपये, जबकि अन्य श्रेणियों की महिलाओं को 3000 दिए जाएंगे। इससे महिलाओं को बड़ा फायदा होगा, साथ ही महिलाओं को इसे लेकर बेहद खुशी भी है।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा फतेहगढ़ साहिब के गांव चनार्थल कलां में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में है। महिलाओं का बढ़ेगा आत्मसम्मान मान ने कहा कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें सम्मान, आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करेगी। इससे महिलाओं को कुछ हद तक राहत मिलेगी।

श्रेणी के हिसाब से राशि तय
एसी वर्ग की महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई को 18 वर्ष से ऊपर की राज्य की महिला लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसमें उनके खातों में वित्तीय सहायता जमा होने की जानकारी होगी। सामान्य श्रेणी की महिलाओं को प्रति माह 1000 जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1500 मिलेंगे।
- मानगढ़ धाम पर छिड़ी सियासी जंग! कांग्रेस ने BJP को घेरा, भाजपा ने भी किया बड़ा ऐलान
- आयुष सुरक्षा पोर्टल: आयुष दवाओं की भ्रामक-आपत्तिजनक विज्ञापनों से हैं परेशान, तो घर बैठे दर्ज कर सकते हैं गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें
- हरिद्वार में भक्ति का अद्भुत नजारा: CM धामी ने पखारे कांवड़ियों के पांव, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
- उपसरपंच समेत 20 पंचों का सामूहिक इस्तीफा: सरपंच की बर्खास्तगी का जताया विरोध, प्रशासन की कार्रवाई को बताया एकपक्षीय
- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 10वीं पास युवक निकला 5 राज्यों का हथियार तस्कर, एन्क्रिप्टेड ऐप से चला रहा था अवैध नेटवर्क


