Madhya Pradesh Assembly Winter Session 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। 7 दिसंबर से शीतकालीन सत्र बुलाया जा सकता है। यह सत्र 5 दिन का हो सकता है। जिसमें सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट लाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। नगरीय प्रशासन कॉलोनाइजर एक्ट में संशोधन करवा सकता है। यह सत्र पूरी तरह से डिजिटल होगा।

हालांकि, सत्र की तारीख और अवधि को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है। 7 दिसंबर से सत्र बुलाया जा सकता है, जो कि 11 दिसंबर यानी पांच दिवसीय चलेगा। हालांकि सत्र की तारीख और अवधि को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। इसके अलावा पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, पंचायत राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव की संभावना है।

इनमें संशोधन की तैयारी

शीतकालीन सत्र में पंचायत राज अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग कॉलोनाइजर एक्ट में संशोधन से जुड़ा प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है। इन प्रस्तावों पर सदन में चर्चा और आगे की विधायी प्रक्रिया होने के आसार है।

डिजिटल होगा विधानसभा सत्र

बताया जा रहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार पूरी तरह से डिजिटल हो सकता है। इसके तहत इसके तहत सदन की कार्यवाही और विधायी कार्य में डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m