संजय पाटीदार, भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन के लिए मंगलवार को प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। भोपाल जिला न्यायालय परिसर समेत सभी जिलों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। चुनाव में प्रदेशभर के करीब 88 हजार अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस बार परिषद चुनाव में कुल 122 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि राजधानी भोपाल से 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। निर्वाचन के जरिए 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला और कई जिलों में दिनभर मतदान केंद्रों पर अच्छी खासी हलचल रही।
ये भी पढ़ें: भोजशाला पर 4 साल की मैराथन सुनवाई खत्म: हाईकोर्ट में फैसला रिजर्व, हिंदू-मुस्लिम पक्ष की दलीलें पूरी, अब अदालत के निर्णय पर टिकी देशभर की नजर
मुख्य मतदान अधिकारी मनोहर लाल पाटीदार के मुताबिक, यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन में कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हाई पावर कमेटी का गठन भी किया गया था। अब सभी की नजर मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।


