West Bengal Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर तेज है और हर पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच एमपी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई है। बीजेपी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया हैं। आइए जानते हैं आखिर किसने क्या कहां….
जंगलराज, गुंडाराज का अंत हुआ है- डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि बंगाल में फर्जी वोटर, जंगलराज का खात्मा हुआ। रुझान की तरह ही नतीजे आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काम को जीत मिली है। महिला आरक्षण बिल के विरोध का खामियाजा ममता बनर्जी को भुगतना पड़ा है। फर्जी वोटर हटे तो स्थिति स्पष्ट हुई है।
ये भी पढ़ें: West Bengal Chunav Result 2026: रुझानों में BJP को बहुमत ? एमपी सीएम डॉ मोहन ने जहां किया प्रचार, जानें उन सीटों का हाल
देश की राजनीति में बंगाल से बड़ा राजनीतिक संदेश
मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व को हर जगह स्वीकारा जा रहा है। जंगलराज से मुक्ति मिली है, जैसा रुझान है नतीजे भी वैसे ही होंगे। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ममता दीदी का भय समाप्त हुआ है। नरेंद्र मोदी का भरोसा कायम हुआ है। मोदी जी का जलवा पूरे देश में है। कमल की लहर पूरे देश में है। डबल इंजन की सरकार अब बंगाल में भी हैं और असम में भी है। बंगाल का वो गरिमामई इतिहास जिस पर दीदी ने कुठाराघात किया था, आज से वो दीदी का राज खत्म हो रहा है। आज से बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। विकास के नए आयाम अब स्थापित होंगे। पूरे देश की राजनीति में बंगाल से एक बड़ा राजनीतिक संदेश है। यह बंगाल के लिए देश के लिए बड़ी खबर है।

इंदौर मेयर ने बताया दिलचस्प संयोग
इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह एक दिलचस्प संयोग है कि जब पहली बार स्वच्छता से जुड़ी टीम की घोषणा के दिन वे देपालपुर दौरे पर आए थे, उसी दिन बिहार के चुनाव परिणाम आए थे और वहां बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी थी। अब एक बार फिर वैसा ही माहौल बनता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार देपालपुर का बदला हुआ स्वरूप साफ दिखाई दे रहा है और उसी दिन पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी की आंधीः 174 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा किया पार, मुश्किल में ममता सरकार, लेफ्ट और कांग्रेस का हुआ बुरा हाल
बंगाल में खिलेगा कमल
भार्गव ने भरोसा जताया कि यह दौरा एक बार फिर “सुखद संयोग” साबित होगा। महापौर ने साफ कहा कि जो शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं, वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। उनका दावा है कि पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिल सकता है और पार्टी एक नया इतिहास रच सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐसे बयानों से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अंतिम नतीजे आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। फिलहाल रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर तेज है और हर पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है।

ममता बनर्जी पर निशाना
इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से बंगाल में ममता बनर्जी का “जंगल राज” रहा, उनके मुताबिक इस दौरान खासकर हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं सामने आईं। यहां तक कि “राम” बोलने पर भी लोगों को निशाना बनाया गया। लालवानी ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और यही कारण है कि इस बार के चुनावी रुझान परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी का यह तथाकथित “जंगल राज” अब खत्म होने जा रहा है।
केरल में भविष्य में आएंगे बेहतर परिणाम
शंकर लालवानी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में 15 सालों से ममता बनर्जी का जंगल राज रहा। जनता त्रस्त थी, हिंदुओं पर अत्याचार हुए अब बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के साथ इस बार जनता खड़ी है। वहीं अन्य राज्यों के रुझानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलना जनता के विश्वास को दर्शाता है। तमिलनाडु में गठबंधन के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है। वहीं केरल को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पार्टी की अभी शुरुआत है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम आएंगे।


