दीपक सोहले, बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान की तैयारियों में जुटी है। इस बीच बुरहानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का अनोखा अंदाज देखने मिला। दोनों दिग्गज नेता एक कार में सवार हुए, जहां अरुण यादव पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के सारथी बने नजर आए।
दरअसल, 27 जनवरी को महू में होने वाले कार्यक्रम को लेकर झिरनिया में कल सोमवार झिरनिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जीतू पटवारी की गाड़ी चलाते नजर आए। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया।

