Datia By-election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में बंपर वोटिंग हुई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं वोटिंग के बाद जीत के दावे शुरू हो गए है। हालांकि तीन अगस्त को रिजल्ट सामने आ जाएगा। जिसके बाद पता चल जाएगा कि दतिया में किसके सिर पर ताज सजेगा ?
दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। कुल 1,16,116 पुरुषों ने वोट डाला, जो कुल पुरुष मतदाताओं का 74.09 प्रतिशत रहा। जबकि कुल 1,04,284 महिलाओं ने मतदान किया, जो कुल महिला मतदाताओं का 68.48 प्रतिशत रहा। वहीं 10 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाताओं ने भी अपने हक का इस्तेमाल किया, जिसका प्रतिशत 20% रहा।
दतिया उपचुनावः मतदाताओं की बाजीगरी
कुल 01 लाख 76 हजार 759 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 1 लाख 74 हजार 661 सामान्य मतदाताओं ने वोट डाले।। 2 हजार 98 पोस्टल वोट डले थे।
- राजेंद्र भारती को कुल 88 हजार 977 वोट मिले थे।
- कांग्रेस का वोट शेयर 50.34 प्रतिशत रहा था।
- नरोत्तम मिश्रा को 81 हजार 235 वोट मिले थे।
- बीजेपी का वोट शेयर 45.96 प्रतिशत रहा था।
ये भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव 2026: मतदान के बीच ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ का सस्पेंस, BJP हारी तो सिर मुंडवाने का प्रण, बोले- ‘क्षत्रिय वादे से पीछे नहीं हटते’
दतिया में बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
- 2023 – 79.04 प्रतिशत
- 2018 – 77.35 प्रतिशत
- 2013 – 75.59 प्रतिशत
- 2008 – 73.66 प्रतिशत
- 2023 में पोस्टल मिलाकर 80.02 फीसदी मतदान हुआ था।
3 अगस्त को रिजल्ट
दतिया उपचुनाव में वोटिंग के बाद जीत के दावे भी शुरू हो गए है। बंपर मतदान के बाद बीजेपी-कांग्रेस दोनों अपनी अपनी जीत की बात कह रही है, लेकिन किसके दावों में दम है, यह तीन अगस्त को पता चल जाएगा। क्यों कि तीन अगस्त को उपचुनाव के मतों की गणना होगी, जिसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


