राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। विश्व टेनिस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत की टीम में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यह चैंपियनशिप इटली की राजधानी रोम में 5 से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी।

इटली की राजधानी रोम में टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप होगा। यह आयोजन ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए एसोसिएशन ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मध्य प्रदेश के वन विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस संदीप यादव का 50 प्लस वर्ग में चयन हुआ है। इस वर्ग में भारत से सिर्फ चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। जगदीश तंवर, सुनील श्याम लुल्ला और कमरुद्दीन खान का नाम शामिल है। आपको बता दें कि जगदीश तंवर को टीम का कप्तान बनाया गया हैं।

ये भी पढ़ें: MP Police Bharti 2026: प्रधान आरक्षक और ASI ‘कंप्यूटर’ की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक, आधार e-KYC जरूरी

कौन हैं प्रमुख सचिव संदीप यादव

संदीप यादव का जन्म 26 अप्रैल 1973 को हुआ था। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2000 बैच मप्र कैडर के अधिकारी हैं। संदीप यादव ने कानून में एलएलबी भी किया हुआ है। संदीप यादव मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में आयुक्त रह चुके हैं तो 16 फरवरी 2026 से मध्य प्रदेश के वन विभाग में प्रमुख सचिव का पद संभाले हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m