शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर है। इस बीच एमपी कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व राज्यसभा की एक सीट को लेकर सभी नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेगा। अगले दो दिन में नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

मध्य प्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज होते जा रही है। दिल्ली में आलाकमान के स्तर पर मंथन का दौर जारी है। बीजेपी और कांग्रेस पार्टियां लगातार बैठकें कर रही है। माना जा रहा है कि आज या कल में उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। इस बीच एमपी कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है।

ये भी पढ़ें: सियासी सेंधमारी का डर या रणनीतिक दबाव? राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में हलचल तेज

दो दिन में होगा नाम का ऐलान

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल और अरुण यादव दिल्ली में मौजूद है। शीर्ष नेतृत्व इन नेताओं के साथ राज्यसभा की एक सीट को लेकर मंथन करेगा। राज्यसभा को लेकर एक राय बनाने की कोशिश की जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी अगले दो दिन में नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है।

कांग्रेस में नए नेता को राज्यसभा भेजने पर मंथन

बताया जा रहा है कि कांग्रेस में नए नेता को राज्यसभा भेजने पर मंथन किया जा रहा है। आलाकमान ने नेता से अलग-अलग वर्गों के नाम मांगे है। कमलनाथ के अलावा ओबीसी से अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल का नाम भी दौड़ में शामिल है। एससी में सज्जन सिंह वर्मा, महिला में शोभा ओझा, मीनाक्षी नटराजन, पूर्व विधायक प्रियव्रत सिंह और प्रवीण पाठक का भी नाम भेजा गया है। फिलहाल राज्यसभा की दौड़ में कमलनाथ, प्रियव्रत सिंह और प्रवीण पाठक का नाम आगे चल रहा है।

बीजेपी के खाते में 2 और कांग्रेस को एक सीट

आपको बता दें कि 8 जून को मध्य प्रदेश में राज्यसभा के नामांकन का आखिरी दिन। 18 जून को राज्यसभा की तीन सीटों पर वोटिंग होनी है। आंकड़ों के हिसाब से दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m