भोपाल।MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नौतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश में गर्मी अपने पीक पर पहुंच गई है। हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया है, जबकि खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

READ MORE: MP Morning News: सीएम डॉ मोहन यादव आज लेंगे मैराथन बैठकें, भोपाल पहुंचीं स्वच्छता सर्वे टीमें, चंबल में खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के करीब 16 जिलों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। सुबह से ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा और दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान नजर आईं।

READ MORE: 21 मई महाकाल आरती: मस्तक पर त्रिशूल, त्रिनेत्र त्रिपुंड अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

मौसम विभाग ने आज पूरे मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में लू का असर बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।

डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं और नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m