न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के फुनगा पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार को दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में दो युवकों की असमय मौत हो गई। पहली घटना ग्राम पंचायत बम्हनी में खेत के पानी में डूबने से हुई, वहीं दूसरी घटना ग्राम पंचायत पाली में छत से गिरकर हुई। हादसों के बाद दोनों गांवों और मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है।
पहली घटना: खेत के पानी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत
ग्राम पंचायत बम्हनी निवासी महेश बैगा (35 वर्ष), पिता भुत्ता बैगा, रविवार सुबह घर से गांव जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर के समय गांव के एक सुनसान इलाके के पास खेत में भरे पानी में उसका शव तैरता देख बुजुर्ग ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की खबर पर करीब 3 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फुनगा स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक गरीब परिवार से और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी घटना: छत से गिरकर 21 वर्षीय युवक की जान गई
दूसरी दुखद घटना ग्राम पंचायत पाली में रविवार शाम करीब 5 बजे घटी, जहां 21 वर्षीय दिनेश चौधरी, पिता राकेश चौधरी, अपने घर की छत पर टहल रहा था। अचानक पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा में पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकों के अनुसार, सिर में आई गंभीर चोट ही मौत का मुख्य कारण बनी।
28 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से श्रृंगार,
परिवार का एकमात्र चिराग बुझ गया
चौकी प्रभारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई की मौत पिछले होली पर्व के दौरान हो चुकी थी। दिनेश अपने घर और बड़े चाचा के परिवार में इकलौता बेटा बचा था (चाचा की दो बेटियां हैं)। इस हादसे के बाद परिवार का एकमात्र चिराग भी बुझ गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है।
Weather Update: एमपी में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट नहीं, जानें कब तक होगी मानसून की विदाई
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


