MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। सोमवार से मौसम सिस्टम की एक्टिविटी न होने से कई जिलों में धूप खिलेगी। मंगलवार से इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में भी तेज धूप निकलने के आसार है। मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अब एक सप्ताह के अंदर शुरू होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से सिस्टम कमजोर होने लगा और भारी बारिश का दौर थमा रहा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में धूप-छांव वाला मौसम रहा। सोमवार से सिस्टम की एक्टिविटी नहीं होने से कई जिलों में तीखी धूप खिलेगी। वहीं मंगलवार से इंदौर, ग्वालियर चंबल और उज्जैन संभाग में भी तेज धूप निकलने के आसार है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: बैंकों की हड़ताल स्थगित, सीएम डॉ मोहन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, EC के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षकों का धरना जारी
सामान्य से 4 इंच कम गिरा पानी
एमपी में अब तक 907.9 मिमी (95.4%) बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 4% (1.4 इंच) कम है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जिले की सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 2 से 20 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। वहीं पश्चिमी हिस्से में औसत से 9 से 51 प्रतिशत कम पानी गिरा है। एक हफ्ते के अंदर मानसून की विदाई भी शुरू होने का अनुमान है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


