भोपाल। Weather Update: मध्य प्रदेश में दोहरे मौसम का असर देखने को मिलेगा। हीटवेव के बीच कहीं हीटवेव से झुलसाने वाली गर्मी मिलेगी तो कहीं आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। मौसम के बदलाव से मध्य प्रदेश में जल्द ही गर्मी का दौर खत्म हो सकता है। 

एमपी के 9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर समेत 9 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है। गरज-चमक और बारिश की भी संभावना है। 8 जिलों में लू का कहर बरकरार रहेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने वाला है। जानलेवा धूप से लोग हलाकान हो गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। 

4 जिलों में रेड अलर्ट 

मौसम विभाग ने 4 जिलों में रेड अलर्ट किया है जिनमें निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना का नाम है।इन जिलों में लू चलने और ज्यादा तापमान रहने की संभावना है। वहीं सागर, दमोह, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर सहित 32 जिलों में यलो अलर्ट लागू है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m