संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की बेटी अंजना यादव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट फतह कर वहां तिरंगा लहराया है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। अंजना यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। 

READ MORE: ट्रेडिंग से KYC तक… एक दिन में 8 शिकार और 20 लाख की लूट, साइबर गैंग का नया खेल

अंजना यादव ने कहा कि 3 अप्रैल को काठमांडू के लिए वो रवाना हुई। माउंट एवरेस्ट फतह करने के दौरान हर दिन नई चुनौतियों का सामना किया। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई बिल्कुल आसान नहीं होती, लेकिन जब हाथ में भारत का तिरंगा हो तो हर चुनौती छोटी लगने लगती है। 

8 खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी

अंजना यादव 8 खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं।  वह अब तक देश की करीब 24 चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। अंजना ने माउंट यू नाम पीक 20000 फीट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फीट, माउंट गोकू पीक 17929 फीट, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप 17598 फीट, माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फीट, माउंट रेनोक पीक 16023 फीट और माउंट पतासु पीक 13800 फीट पर तिरंगा फहराया है। अंजना ऑल ओवर गेम्स में 17 बार नेशनल लेवल पर खेल चुकी हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m