Abhijeet Dipke Claim On Maharashtra Mid-day Meal: महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने में एक्सपायर फूड पैकेट का इस्तेमाल हो रहा है। यह दावा कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खराब पानी के फिल्टर के कारण बच्चे बोरवेल का पानी पीने को मजबूर हैं। स्कूल में छात्रों की संख्या के मुकाबले कक्षाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।

दरअसल अभिजीत दीपके ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के तहत हिंगोली जिले के औंधा इलाके के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की सामग्री, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। दीपके ने दावा किया कि स्कूल मिड-डे मील बनाने में एक्सपायरी मसाले का इस्तेमाल हो रहा है।

अभिजीत दीपके ने स्कूल में रखे मसालों के कुछ पैकेट मीडियाकर्मियों को दिखाए। उनका दावा था कि इन पैकेट की इस्तेमाल की अवधि फरवरी में खत्म हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद इनका इस्तेमाल बच्चों के लिए खाना बनाने में किया जा रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों को भोजन देने में गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। दीपके ने स्कूल में पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी से फोन पर बातचीत कर स्कूल की समस्याओं की जानकारी दी। उनके मुताबिक, पानी का फिल्टर मौजूद है, लेकिन वह काम नहीं कर रहा है। इसके चलते छात्र बोरवेल के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। शौचालयों में भी पानी की सुविधा नहीं होने का दावा किया।

महाराष्ट्र में मिड-डे मील कौन बनाता है

बता दें कि महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील यानी PM POSHAN की व्यवस्था किसी एक संस्था के जिम्मे नहीं है। अलग-अलग क्षेत्रों में स्कूलों की जरूरत और उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार भोजन तैयार करने की व्यवस्था अलग हो सकती है। ग्रामीण इलाकों के कई सरकारी स्कूलों में भोजन स्कूल परिसर में ही तैयार किया जाता है। इसके लिए कुक-कम-हेल्पर, महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) और स्थानीय संस्थाओं की मदद ली जाती है। कुछ जगहों पर महिला मंडल और गैर-सरकारी संगठनों यानी NGOs की भागीदारी भी रही है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m