Maharashtra Beed Rape Case: महाराष्ट्र के बीड़ से दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली खबर सामने आई है। बीड़ में विवाहिता के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को रात भर गांव की चौपाल पर खंभे से बांधकर रखा। सुबह जब गांव के लोग वहां जमा हुए, तब ये भयानक मंजर देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आदार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किय़ा गया, जहां से 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता 10 मार्च की रात अपने पति के साथ घर में सो रही थी। गर्मी ज्यादा होने की वजह से उनके घर का दरवाजा खुला थाष इसी का फायदा उठाकर गांव का युवक पहले घर में घुसा और फिर पीड़िता का मुंह दबाकर उसे जबरन उठाकर नदी किनारे ले गया।

आरोपी ने नदी किनारे पर पीड़िता का बलात्कार किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को गांव के बीचों-बीच स्थित चावड़ी (चौपाल) पर ले आया। वहां उसने पीड़िता को एक खंभे से बांध दिया और खुद मौके से भाग निकला। पीड़िता बेहोशी की हालत में रात भर वहीं बंधी रही। सुबह जब गांव के लोग वहां जमा हुए, तब ये भयानक मंजर देखकर हैरान रह गए। पीड़िता ने रोते हुए मदद की गुहार लगाई, लेकिन शुरुआत में कोई उसे बचाने आगे नहीं आया। सरपंच और पीड़िता के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर उसकी मदद की। घटना के सदमे में डूबी पीड़िता ने दो दिन बाद हिम्मत जुटाई और अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस हिरासत में आरोपी

पिंपलनेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी वैभव पटेकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा, ‘जैसे ही हमें इस घटना की शिकायत मिली, हमने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m