Maharashtra Legislative Council elections: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (एमएलसी चुनाव) के लिए 18 जून को मतदान होगा। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी महायुति (Mahayuti) गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट) में बगावत के सुर उठने लगे हैं। विधान परिषद के चुनाव को लेकर महायुति में भी टकराव देखने मिला है। सीटों पर लड़ने को लेकर तीनों पार्टियों में मनमुटाव देखने को मिल रहा है।

गठबंधन में मनमुटाव की खबरों को लेकर महायुति के दल मिलकर आज यानी 3 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।बीजेपी से रविन्द्र चह्वाण, शिवसेना से उदय सामंत और एनसीपी से सुनील तटकरे दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को रखेंगे।

इधर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भरोसा जताया कि महायुति गठबंधन आने वाले विधान परिषद चुनावों में पूरी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा और सभी 17 सीटों पर जीत हासिल करेगा। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने गठबंधन के भीतर किसी भी अंदरूनी कलह की अफवाहों को पहले ही खारिज किया।शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही सीटों के बंटवारे के ढांचे को स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन मजबूत है। हम मिलकर काम कर रहे हैं और महाराष्ट्र के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। विपक्ष महायुति गठबंधन की एकता को पचा नहीं पा रहा है।

इस फॉर्मूले पर महायुति लड़ेगा चुनाव

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव को लेकर सत्ताधारी महायुति गठबंधन में सीटों बंटवारे का फॉर्मूला तय हो चुका है। बातचीत और उच्च-स्तरीय बैठकों के बाद बीजेपी को 11 सीटें, शिवसेना को 4 और एनसीपी को दो सीटें दिए जाने पर सहमति बनी है।

17 सीटों पर एमएलसी चुनाव

बता दें कि महाराष्ट्र में इस महीने कुल 17 सीटों पर एमएलसी चुनाव होने हैं। 18 जून को मतदान होगा। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m