भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई. विधान परिषद की कुल नौ सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कुल मिलाकर पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में एक उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार शामिल है। बीजेपी ने इसी खाली सीट के लिए घोषित उपचुनाव में प्रज्ञा सातव को अपना उम्मीदवार बनाया है। नतीजतन पार्टी ने विधान परिषद चुनावों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान.

बीजेपी ने आगामी विधान परिषद चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कुल मिलाकर पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में एक उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार शामिल है।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने 5 उम्मीदवार घोषित किए हैं. इस सूची में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे और कोकण में उनके प्रभाव को कम करने की बीजेपी की रणनीति साफ दिख रही है. देवेंद्र फडणवीस के वर्चस्व वाली इस सूची में माधवी नाईक और प्रमोद जठार जैसे नामों को शामिल कर बीजेपी ने शिंदे को घेरने की कोशिश की है.

CANDIDATE LIST

लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि महायुति के दूसरे बड़े चेहरे, शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरने की रणनीति बीजेपी ने बना ली है. शिंदे के दो गढ़, ठाणे और कोकण में 2 MLC बनाकर बीजेपी ने उनकी राह में रोड़ा डालने की कोशिश की है. विधान परिषद की लिस्ट पर सीएम देवेंद्र फड़नवीस का वर्चस्व पूरी तरह से दिखाई पड़ रहा है.

एडवोकेट माधवी नाईक को विधान परिषद में भेजकर बीजेपी ने ठाणे में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरने की कोशिश की है. माधवी नाईक ठाणे शहर में रहने वाली हैं. वह ठाणे महानगर पालिका में पार्षद रह चुकी हैं. मौजूदा समय में वह बीजेपी की प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत हैं. माधवी नाईक एक आक्रामक और पढ़ाकू नेता हैं. ठाणे शहर में शिंदे का प्रभाव कम करने के लिए बीजेपी उनका उपयोग कर सकती है.

साल 2009 के विधानसभा चुनाव में सिंधुदुर्ग की कनकवली विधानसभा सीट से प्रमोद जठार विधायक बने थे. इन्हें विधान परिषद भेजकर बीजेपी ने कोकण में एकनाथ शिंदे और शिवसेना के बढ़ते वर्चस्व को रोकने की कोशिश की है. प्रमोद जठार को विधान परिषद में भेजकर बीजेपी ने नारायण राणे के बड़े बेटे और शिवसेना के विधायक निलेश राणे को चुनौती देने की कोशिश की है.

सुनील कर्ज़तकर मौजूदा समय में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और देवेंद्र फड़नवीस के बेहद करीबी माने जाते हैं. संजय भेंडे बीजेपी संगठन के व्यक्ति हैं और आरएसएस के बेहद करीबी हैं. वह कई सालों से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में वह नागपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन हैं.

विधान परिषद की लिस्ट में एक नाम विवेक कोल्हे का है. उनकी मां स्नेहलता कोल्हे ने 2014 में अहिल्यानगर जिले की कोपरगांव सीट से विधानसभा चुनाव जीता था. देवेंद्र फड़नवीस ने विवेक कोल्हे को विधान परिषद भेजने का वादा किया था, जिसे आज उन्होंने पूरा किया है.

बीजेपी के भीतर कई लोग विधान परिषद में सेवा करने का मौका पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। मुंबई में महाराष्ट्र के प्रमुख बीजेपी नेताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान 34 नामों की एक शॉर्टलिस्ट को अंतिम रूप दिया गया। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m