टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। टीएमसी और बीजेपी अब आमने-सामने हैं. बीजेपी नेता अजय आलोक की एक पोस्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने लंबा पोस्ट कर पलटवार किया है. टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। TMC की ओर से मंगलवार (28 अप्रैल) को एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “बलात्कार की धमकियों और अपमानजनक कार्टूनों के बाद BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने पर उतर आई है.”
पश्चिम बंगाल का सियासी पारा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है. IPS अजयपाल शर्मा के बयान को लेकर बीजेपी और टीएमसी में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है.
टीएमसी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि पहले दुष्कर्म की धमकियां और अपमानजनक कार्टून फैलाए गए और अब भाजपा इस स्तर तक गिर गई है कि खुलेआम जान से मारने की धमकी दी रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “डराएगा तो ठोकाएगा दीदी,” जिसका मतलब है कि अगर आप डराने की कोशिश करेंगी, तो आपको गोली मार दी जाएगी।
पोस्ट में आगे कहा गया कि यही है बीजेपी का बंगाल के लिए परिवर्तन का सपना. वे उत्तर प्रदेश और बिहार की सड़कों पर विकसित अपनी गोली मारो और ठोक दो संस्कृति को बंगाल में स्थापित करना चाहते हैं. पोस्ट में आगे कहा गया कि अगर दीदी के बारे में वे इस तरह बात करते हैं, तो यह सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि ये भगवा गुंडे बंगाल की आम माताओं और बेटियों पर क्या कहर बरपाएंगे.
पोस्ट में कहा गया कि इन शब्दों को बंगाल भूलेगा नहीं. बंगाल माफ नहीं करता. इस अपमान का जवाब वोटों से दिया जाएगा. 4 मई को बंगाल अपनी आवाज बुलंद करेगा.
तृणमूल कांग्रेस के इस पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए लिखा, “आप लोगों को हिंदी समझ नहीं आती? पीड़ित होने का नाटक मत करो, गोली चलाकर भाग जाना आपकी संस्कृति है, हमारी नहीं. अपने गुंडों से लोगों को डराने की कोशिश मत करो. बंगाल और भारत के लोगों के लिए सूरज पूरब से उगता है और आप सब बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं.”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

