Jitendra Awhad Gets Death Threat: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर जानलेवा हमले के बीच महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) का सिरदर्द बढ़ाने वाली एक और खबर सामने आई है। शरद पवार (Sharad Pawar) के विधायक जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार शाम करीब 4:30 बजे एक अनजान आदमी ने आव्हाड को फोन करके सीधे धमकी देते हुए कहा कि घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा। इस गंभीर घटना के बाद आव्हाड ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और संबंधित व्यक्ति द्वारा भेजे गए WhatsApp मैसेज को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

बता दें कि कल ही शाम करीब आठ बजे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था मामले में पुलिस ने तीन शूटर्स को पकड़ा है। वहीं शरद पवार के विधायक जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी ने राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल मचा दी है।

इस बारे में आव्हाड ने एक मोबाइल नंबर शेयर किया है और अपने ट्वीट में लिखा है कि, इस व्यक्ति 7038841820 ने मुझे 2/3 बार कॉल किया, मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा में बात की और जान से मारने की धमकी दी। यह सब सुबह 4.30 बजे से शुरू हुआ, वह कह रहा था कि वह व्यक्ति मेरे घर के दरवाज़े पर खड़ा है, आव्हाड ने बताया है। घटना के बाद जब आव्हाड के एक्टिविस्ट हेमंत वानी ने संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो उस व्यक्ति ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। उस व्यक्ति ने वानी से कहा, “पहले मैं जीत को गोली मारूंगा, फिर तुम्हें भी गोली मारूंगा, घर से बाहर निकलो।” इस बहुत गंभीर घटना के बाद हेमंत वानी तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और इस मामले में फॉर्मल कंप्लेंट दर्ज कराई।

पहले भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

बता दें कि जितेंद्र आव्हाड को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस नई धमकी के पीछे का सही कारण अभी साफ़ नहीं है, और यह धमकी पॉलिटिकल वजह से है या इसके पीछे कोई और वजह है, यह तो पुलिस जांच से ही पता चलेगा। इस बीच, इस गंभीर मामले में पुलिस ने किसी को हिरासत में लिया है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m