Neha Bora Challenges Police Notice in Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी एआईएसए (AISA) अध्यक्ष नेहा बोरा दिल्ली पुलिस के नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को शांति बनाए रखने के नाम पर 10,000 रुपये का मुचलका और जमानत राशि का नोटिस दिया है। इसके खिलाफ नेहा हाईकोर्ट का रूख अख्तियार किया है। नेहा बोरा की ओर से यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब CEC के खिलाफ प्रदर्शनों को जारी रखने के प्रयास देखे जा रहे हैं। नेहा बोरा मामले की तत्काल सुनवाई की मांग कर सकती हैं।
नोटिस के विरोध में नेहा बोरा ने याचिका दायर की है और इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है। वहीं AISA के मुताबिक, नेहा बोरा की लीगल टीम दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से इस मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग करेगी।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 18 अक्टूबर को नेहा बोरा को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/130 और धारा 135(3) के तहत एक नोटिस भेजा था। 17 अक्टूबर 2026 की तारीख वाले इस नोटिस में नेहा को 19 अक्टूबर दोपहर 2 बजे स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM), नई दिल्ली के सामने पेश होने का आदेश दिया गया था। नोटिस के जरिए उनसे मांग की गई थी कि वो ‘जांच अवधि के दौरान शांति बनाए रखने के लिए’ 10 हजार रुपये का पर्सनल बॉन्ड और एक जमानतदार जमा करें। कानूनी सलाह लेने के बाद नेहा ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
नोटिस संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघनः बोरा
नेहा बोरा का दावा है कि नई दिल्ली जिला पुलिस की ओर से जारी इस नोटिस में उन्हें 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने और जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए 10 हजार रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरने का निर्देश दिया गया है। नेहा बोरा और AISA की दलील है कि यह नोटिस पहली नजर में अस्पष्ट है। यह नोटिस संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन करता है। ये अनुच्छेद अभिव्यक्ति की आजादी, जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देते हैं। नेहा बोरा का कहना है कि तथ्यों के हिसाब से ये नोटिस गलत हैं। नेहा बोरा और आइसा की कानूनी टीम ने दिल्ली हाई कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग करने की योजना बनाई है।

लहरा दो तिरंगा यात्रा के दौरान हिरासत में ली गई थी नेहा
बता दें कि आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को कनॉट प्लेस में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। नेहा बोरा को पुलिस हिरासत में रात बिताने के बाद शनिवार को तड़के रिहा कर दिया गया था
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

