संजय पाटीदार, भोपाल। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर महिला कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। नानके पेट्रोल पंप पर आयोजित इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

READ MORE: सादगी की अपील को माननीय का ठेंगा: प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के काफिले में गाड़ियों की फौज, सवाल करने पर झल्लाए

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता स्कूटी को धक्का लगाते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान रीना बोरासी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। पेट्रोल 109 रुपए तक पहुंच गया, एलपीजी और डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं, और सरकार चुनाव में व्यस्त रहती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m