बीडी शर्मा, दमोह। प्रदेश के उच्च शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के दौरे के दौरान सरकारी सादगी और मितव्ययिता के दावों की जमकर धज्जियां उड़ीं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंधन बचाने की अपील कर रहे हैं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद के काफिले से गाड़ियां घटाकर 8 कर दी हैं। वहीं दमोह कलेक्ट्रेट से निकलते समय प्रभारी मंत्री के काफिले में करीब 15 वाहन दौड़ते नजर आए। 

यह भी पढ़ें: पीएम की अपील हवा में! 10 गाड़ियों के काफिले के साथ चले बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए अध्यक्ष, JCB से हुई पुष्पवर्षा

हद तो तब हो गई जब सर्किट हाउस में वाहनों का यह आंकड़ा 40 के पार पहुंच गया। जब पत्रकारों ने इस फिजूलखर्ची पर सवाल किया, तो मंत्री जी ने बड़ी चतुराई से सारा ठीकरा अन्य मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ते हुए खुद के पास महज दो वाहन होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें: PM मोदी की अपील की उड़ाई धज्जियां, अब BJP ने इन नेताओं को किया तलब, मंडराया कुर्सी जाने का खतरा

सड़कों पर रसूख का यह प्रदर्शन साफ बताता है कि प्रभारी मंत्री के लिए न तो पीएम की अपील का कोई मोल है और न ही सीएम के आदेशों का कोई डर। विकास की समीक्षा करने आए मंत्री का यह लाव-लश्कर जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जनता के टैक्स का पैसा इस वीआईपी कल्चर के धुएं में क्यों उड़ाया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m