Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां मझौलिया थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता की मां ने मझौलिया थाने में मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़िता की मां के मुताबिक मलाही टोला निवासी एक युवक ने उनकी बच्ची को बहला-फुसलाकर मकई के खेत में ले गया और वहां पर उसके साथ गंदा काम किया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची सहमी और डरी हुई है। वहीं, परिवार के लोग भी सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान संदीप कुमार (20) पुत्र सुरेंद्र साहनी के रुप में हुई है।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में मझौलिया थाने के प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर कुल चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण GMCH बेतिया में कराया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है, ताकि दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जा सके। एक तरफ इस घटना को लेकर जहां कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। वहीं, दूसरी ओर गांव के लोगों में आक्रोश मिला है।
ये भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर से दहल उठा बिहार का यह जिला, सोते हुए मां और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

