उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। बिहार की सम्राट सरकार पूर्व की नीतीश सरकार की तरह प्रदेश में भले ही सुशासन का दावा कर रही हो, लेकिन दावे ठिक उलट प्रदेश में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा और दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां जमीन विवाद में मां और उसके दो मासूम बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

मां और दो मासूम बच्चों की हत्या

पूरा मामला जिले के कांटी प्रखंड स्थित शहवाजपुर मठ के पास मधुबन जगदीश गांव का है, जहां जमीन के विवाद में सोते हुए मां और दो बच्चे को मार डाला गया। घटना आज मंगलवार की तड़के सुबह की है। मृतका की पहचान मधुबन जगदीश गांव के मिठाई लाल की पत्नी रीता देवी (30), बेटी वैष्णवी 2 साल की है। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने रीता देवी के महज 3 महीने के नवजात की भी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सभी की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है।

हलवाई का काम करता है पति

घटना के संदर्भ में मिठाई लाल ने बताया कि, वह हलवाई का काम करते हैं। अपने भाई के साथ सोमवार को बारात गए थे। सुबह घर लौटा तो देखा बाहर से बंद है। किसी तरह दरवाजा खोलकर हम लोग घर में प्रवेश किए तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए थे। वहीं, बगल में रस्सी रखी हुई थी।

रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप

मिठाई लाल ने बताया कि हम लोगों का रिश्तेदार से जमीन को लेकर झंझट है। हमारे रिश्तेदार ने मेरे जमीन को बेच दिया था, उसको लेकर बराबर झंझट होती थी। आरोप है कि वे बराबर जान से मारने की और परिवार को खत्म कर देने की धमकी दिया करते थे। मिठाई लाल ने बताया कि सोमवार को भी उसने परिवार को खत्म कर देने का धमकी दी थी। लेकिन इस बात को हम लोगों ने नजर अंदाज कर दिया और अपने काम पर चले गए। मंगलवार सुबह जब लौटे तो मेरी पत्नी गीता देवी बेटी वैष्णवी और बेटा कन्हैया का सब मेरे ही कमरे में बेड पर मरे हुए मिले।

दादी के पास सोए दो बच्चों की बची जान

इस घर में रह रही मिठाई लाल के भाई की बहू ने बताया कि हम लोग रात में सोए थे। मिठाई लाल के दो बच्चे हम लोगों के साथ थे। हम लोगों का दरवाजा अपराधियों ने बाहर से बंद कर दिया था। बता दें कि मिठाई लाल की शादी 2019 में हुई थी उसके चार बच्चे थे दो बच्चे दादी और चाची के पास सोए हुए थे, जिससे वह बच गए। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना आगे की तरह अगल-बगल के इलाकों में फैल गई।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पश्चिम सुचित्रा कुमारी पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, जो केस में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

मिठाई लाल पर भी हुआ था जानलेवा हमला

मिठाई लाल की मां उर्मिला देवी ने बताया कि जमीन का विवाद पहले से चल रहा है और बराबर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि, दुर्गा पूजा के समय भी इन लोगों ने मेरा बेटा मिठाई लाल को जान से करने का प्रयास किया था, उस समय गांव वाले ने बचा लिया था।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना को लेकर डीएसपी सुचित्रा कुमारी का कहना है मानवीय और तकनीकी जांच की जा रही है। बॉडी का पोस्टमार्टम होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही बताया जा सकता है की आखिर इस घटना के पीछे असली वजह क्या है? फिलहाल घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित द्वारा जिन नामों पर आरोप लगाया जाएगा, उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: पहले बैंगन के लिए महिला की हत्या, अब कटहल चोरी के आरोप में युवक पर चाकू से हमला