सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के बरगवा थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोयले से लोड एक ट्रेलर वाहन का टायर पंचर होने के बाद उसे बदलते समय अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस भीषण धमाके में वाहन चालक के चिथड़े उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पास खड़े दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ज्यादा प्रेशर के कारण हुआ ब्लास्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतह चालक अनिल साहू (निवासी पचौर) अपने कोयले से लदे ट्रेलर वाहन को लेकर जा रहा था। रास्ते में वाहन का एक टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ने गाड़ी रोककर टायर खोलना शुरू किया। बताया जा रहा है कि टायर में हवा का प्रेशर अत्यधिक होने के कारण वह अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि चालक अनिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में खड़े दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP राज्यसभा चुनाव पर्चा निरस्त मामलाः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस पूरी दर्दनाक घटना का एक लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



