मनोज यादव, कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित दीपका एसईसीएल साइडिंग पर आज एक बड़ा हादसा हो गया. 3 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर जा रही मालगाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक का डिब्बा पटरी से उतर गया. घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं हादसे के बाद से रेलवे ट्रैक भी जाम हो गया, जिससे कोयला परिवहन प्रभावित हो रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा रेलवे प्रबंधन और कोरबा आरपीएफ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. इसके अलावा रेलवे की आरडी टीम भी मौके पर पहुंची और मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए मरम्मत में लगे हुए हैं.

बता दें, SECL का रेलवे ट्रैक ओपन था और किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ. ओपन फाटक होने के चलते भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. इस घटना ने एसईसीएल दीपका प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-
- पालम अग्निकांड: सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और मजिस्ट्रेट जांच का ऐलान, फायर ब्रिगेड की लापरवाही से 9 की मौत
- भाजपा की षड्यंत्रकारी चुनौतियों से…अखिलेश यादव ने 27 चुनाव को लेकर कर दिया बड़ा दावा, जानिए ऐसा क्या कहा?
- नीतीश के इस्तीफा देने से पहले ही तय हो गया बिहार का अगला मुख्यमंत्री, CM के अलावा जदयू के वरिष्ठ मंत्री ने भी इस नाम पर लगाई मुहर
- Navratri 2026: मैहर शारदा मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, त्रिकूट पर्वत गूंजा ‘जय माता दी’ के जयकारों से
- ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ प्रमुख हुमायूं कबीर 182 सीट पर ठोकेंगे ताल, रविवार को घोषित करेंगे पूरी लिस्ट

